राज नेशनल न्यूज़ गंडई : श्रावण मास एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास गंडई में छात्रावासी छात्रों की समृद्धि, सुख-शांति एवं अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना को लेकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का विधिवत पूजन एवं हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया।
इस धार्मिक आयोजन में छात्रावास के समस्त छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन में सहभागिता की। पूजन एवं हवन-यज्ञ से छात्रावास परिसर का वातावरण धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सकारात्मक बना रहा।
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक मयंक पटेल सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना करना रहा।



