KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात शाखा खैरागढ़ द्वारा की शख्त कार्यवाही।

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : पुलिस टीम केसीजी के द्वारा यातायात को दुरुस्त करने चलाये जा रहे विशेष अभियान में यातायात शाखा खैरागढ़ द्वारा आज दिनांक 07/08/2026/ को 02 मालवाहक गाड़ी जो की अपने वाहन को खतरनाक तरीके से, लापरवाही पूर्वक लहराते चलाते पाए जाने पर यातायात शाखा खैरागढ़ द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन (02)को मौके पर ही जब्त किया गया और यातायात शाखा खैरागढ़ द्वारा 5000,5000 कुल 2 प्रकरण में 10,000 की वीं चालानी कार्यवाही किया गया साथ ही वाहन चालकों को समझाइश दी गई की सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालना एक गंभीर अपराध है। शहर की सड़कों पर हुड़दंग और खतरनाक स्टंट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के ऊपर पर शख्त चालानी कार्यवाही की जाएगी.जिला पुलिस केसीजी द्वारा यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button