KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : आय प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों की पढ़ाई की प्रक्रिया हुई आसान

गंडई निवासी दिनेश शर्मा को पुत्रों के स्कूल में जमा करने के लिए मिला आय प्रमाण पत्र

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 22 सितम्बर // सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज सहज रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से लोगों को सुविधा मिल रही है। गंडई निवासी  दिनेश शर्मा को अपने पुत्र रूपेंद्र और तोषण के स्कूल में जमा करने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने संबंधित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत किया।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद  दिनेश शर्मा को उनके परिवार की आवश्यकतानुसार आय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अब वे अपने दोनों पुत्रों रूपेंद्र और तोषण के विद्यालय में आवश्यक दस्तावेज के रूप में आय प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।

आय प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों की स्कूल संबंधी प्रक्रिया पूरी करने में दिनेश शर्मा को सुविधा मिली। शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने की दिशा में उपलब्ध कराई जा रही ऐसी सेवाएं नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।

दिनेश शर्मा ने आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज एवं शासकीय सेवाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button