KCGखास खबरछत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की जांच में सही मिली रीडिंग, बिजली बिल संबंधी शिकायत पर उपभोक्ता को मिली स्पष्ट जानकारी

रामपुर नवागांव में विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाकर किया परीक्षण, दोनों की रीडिंग 356 यूनिट मिली

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 22 सितंबर // रामपुर नवागांव निवासी उपभोक्ता पूरन राम वर्मा द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित बिजली बिल को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत के सत्यापन के लिए विद्युत विभाग की टीम ने उपभोक्ता के परिसर पहुंचकर स्मार्ट मीटर का परीक्षण किया और चेक मीटर के माध्यम से रीडिंग का मिलान किया।

20 जुलाई 2026 को किए गए स्थल निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाकर दोनों की रीडिंग की जांच की। परीक्षण में स्मार्ट मीटर की रीडिंग 356 यूनिट तथा चेक मीटर की रीडिंग भी 356 यूनिट पाई गई। दोनों मीटरों की रीडिंग समान होने से स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली सही पाई गई।

जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर मीटर की रीडिंग का परीक्षण कर उपभोक्ता को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। चेक मीटर के माध्यम से किए गए तुलनात्मक परीक्षण से स्मार्ट मीटर की रीडिंग की पुष्टि हुई। इससे उपभोक्ता को बिजली बिल में दर्ज विद्युत खपत के संबंध में स्थिति स्पष्ट हुई और स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर बनी शंका भी दूर हुई।

विद्युत विभाग द्वारा शिकायत का मौके पर सत्यापन कर वास्तविक स्थिति से उपभोक्ता को अवगत कराया गया। स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग समान पाए जाने के बाद पूरन राम वर्मा ने जांच प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया।

विद्युत विभाग ने कहा है कि स्मार्ट मीटर अथवा बिजली बिल से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका होने पर उपभोक्ता विभाग को शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button