KCGखास खबरछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छुईखदान में खेल गतिविधियों का आयोजन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 31 अगस्त 2026 : जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन पीएम श्री सेजेस छुईखदान के केकती बाड़ी ग्राउंड में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी नवनीत जैन ने खिलाड़ियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से भी जुड़ना चाहिए। नियमित खेल गतिविधियों से स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच का विकास होता है और युवा अपनी प्रतिभा को बेहतर मंच पर प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिवस देश में खेलों के महत्व और खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने का अवसर है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक भावेश कोचर, पार्षद पन्ना मंडावी, नवीन चंद्राकर, शुभम बिसवाज, रोशन चंद्राकर एवं कमलेश साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में सहायक खेल अधिकारी प्रिंकेश कश्यप, खेलो इंडिया लघु केंद्र के फुटबॉल कोच शितांष गुप्ता सहित ताजू खान, गौरी, नीलू सिंह, जनक साहू, रोहित आंचला, रोशनी रावटे, कुशाल सिंह, निधि साहू, आशीष पटेल, अमित सेन एवं रूपेंद्र साहू उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने, नियमित अभ्यास करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजन ने जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक वातावरण तैयार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button