
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा को लेकर संचालित साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के प्रथम दिवस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एटीएम, बैंक सहित विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आम नागरिकों को यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी कॉल एवं मैसेज, ओटीपी, पिन, सीवीवी, क्यूआर कोड तथा संदिग्ध लिंक से होने वाली ठगी के संबंध में जानकारी दी। अभियान के तहत जिले में 10 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 2000 से अधिक नागरिकों एवं विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस ने नागरिकों से डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, सीवीवी अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
साइबर अपराध से बचाव, सभी की जिम्मेदारी
KCG पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नागरिकों को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस का संदेश है कि “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—साइबर अपराध से बचाव, हम



