KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गंडई क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई

राज नेशनल न्यूज़ गंडई-पंडरिया :  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के जन्मदिन पर प्रदेशभर से बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। इसी कड़ी में गंडई और पंडरिया क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
गंडई कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजू सिंह चंदेल तथा गंडई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शत्रुघ्न मन्नू चंदेल अपने साथियों और समर्थकों के साथ रायपुर पहुंचे। उन्होंने भूपेश बघेल से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान प्रदेश में हुए विकास कार्यों और उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बघेल का मार्गदर्शन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा है।
भूपेश बघेल ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र की जनता की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button